STORYMIRROR

Jyoti Deshmukh

Inspirational

3  

Jyoti Deshmukh

Inspirational

आज के बच्चे कल का भविष्य

आज के बच्चे कल का भविष्य

2 mins
198

जीवन में मानव मूल्य का महत्वपूर्ण स्थान है। मानव मूल्य से अर्थ है सुविचार और संस्कार, गुण। किसी भी बच्चे के जीवन में उसके परिवार और शिक्षा का महत्त्वपूर्ण योगदान होता है। मानव मूल्य प्रेम, त्याग, परोपकार, कर्तव्य, सहयोग का पाठ सिखाता है। 

किसी भी बच्चे के विकास में उसके परिवार और उसकी शिक्षा का योगदान है। मेरी शिक्षा भी ग्वालियर शहर में हुई। मेरी शादी के बाद मैंने एक कंपनी में नौकरी की। इस बीच हमारे विद्यालय की भूत पूर्व छात्राओं को सम्मान प्रदान करने के लिए विद्यालय में alumni meet प्रोग्राम 

किया गया। जिसमें सभी पुरानी छात्रा को निमंत्रित किया गया। इसमें सभी छात्राओं का स्वागत किया गया और उन्हें सम्मानित किया। इस प्रोग्राम में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। ये सभी छात्राओं के लिए यादगार पल था जहां पुरानी यादें ताजा हो गई। सभी छात्राएँ   


आपस में मिलकर खुश थी। कोई इंजीनियर, डॉक्टर, अलग अलग पद पर कार्यरत था। उसके एक साल बाद corona के कारण सभी विद्यालय, कॉलेज बंद थे। सभी की ऑनलाइन क्लास शुरू थी। इस बीच गरीब छात्राओं के अभिभावक का रोजगार छूट गया। ये अभिभावक विद्यालय की फीस देने में असमर्थ थे। विद्यालय भी आर्थिक संकट से जूझ रहा था। फिर एक दिन alumni meet ग्रुप whatsapp पर प्रिंसिपल सर का मैसेज आया कि हमारी पुरानी छात्राएँ कुछ आर्थिक मदद करे। वर्तमान में शिक्षा ले रही छात्राओं की फीस दे सके। हमारी सभी पूर्व छात्राओं ने सहायता राशि भेजी। जिससे विद्यालय में शिक्षा ले रही छात्राओं की शिक्षा में कोई रुकावट न हो। इसके लिए प्रिंसिपल सर ने हम सभी को धन्यवाद दिया। उन सभी छात्राओं का सहयोग करके हम सभी के दिल को सुकून मिला। क्योंकि आज के बच्चे कल का भविष्य है। मानवता के काम आना, प्रेम समर्पण, भाव निस्स्वार्थ सहयोग ही मानव मूल्य है।


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Inspirational