(1) एक झूठा सच
(1) एक झूठा सच
" ये क्या दीदी...? आज दिवाली है आज तो कम से काम ढंग से श्रृंगार करो। और तुमने सिंदूर क्यों नहीं लगाया....? "
पता है सुहागन के सिंदूर लगाने से उसके चेहरे की आभा बढ़ जाती है !"
शगुन ने अपनी दीदी सुगंधा को जब हल्की सी प्यार भरी झिड़की पिलाई तो सुगंधा हल्के से मुस्कुराई और उसकी मां में जो बात थी उसने आखिर अपनी जुबान से कहा ही दी।
" क्या करूं री शगुन ! अब कुछ सजने संवरने का दिल ही नहीं करता। इतने साल मैंने तेरे जिजाजी के प्रेम का इंतजार किया पर उनमें रोमांस नाम की चीज नहीं है।वह स्त्री के प्रति आकर्षण महसूस नहीं करते.
और...
क्योंकि उन्हें स्त्री से कोई आकर्षण नहीं है, इसलिए ना तो मैं मिथ्या पुरुष का दम्भ है और ना ही वह मिथ्या कोई आचरण करते हैं।
ना मुझे कोई प्रलोभन देते हैं, ना ही प्रेम का प्रदर्शन करते हैं। और इस तरह से मैं सूखती जा रही हूं। और अब तो मुझमें नैराश्य का भाव इतना बढ़ गया है कि आप कुछ भी श्रृंगार पटार करने का मन नहीं करता !"
बोलते बोलते सुगंधा की आवाज भर्रा गई। कदाचित उसकी आंखों में आंसू आ गए थे। जिसे देखकर उसकी बहन शगुन भी विचलित हो गई।
दोनों बहनें एक दूसरे को कुछ देर तक़ देखती रही। फिर शगुन ने अपनी दीदी का हाथ पकड़ के हल्के से उसे गले लगा लिया।
और....
दोनों ने पलांश में ही मौन की भाषा में एक दूसरे से बहुत कुछ कहा सुन लिया।
अभी सुगंध और शगुन ही एक दूसरे की बात नहीं कर रहे थे उनकी बात कोई और भी सुन रहा था।
इधर बिजली की झालर लगाते हुए पवन के हाथ रुक से गए और वह समझ गया था कि, उसकी पत्नी सुगंधा अपनी बहन शगुन से किस बारे में बात कर रही है।
वह भी क्या करता....?
उसे सच में स्त्रियों के प्रति कोई आकर्षण महसूस नहीं होता था और पुरुषों के प्रति भी कोई ज्यादा आकर्षित नहीं था।
उसके अंदर प्रेम व सेक्स की भावना लगभग नदारद थी। और वह डॉक्टर को दिखा चुका था।
तो..
" कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो असेक्सुअल होते हैं !"यह कहकर डॉक्टर ने उसकी प्रॉब्लम का सॉल्यूशन तो नहीं बताया बस उसकी प्रॉब्लम को ही उसे समझा दिया।
अब सॉल्यूशन तो उसका यही था कि...पवन कोशिश करता रहे और धीरे-धीरे अपनी पत्नी के प्रति अपने मन में प्रेम को जगह दे जो अभी फिलहाल तो संभव नहीं था।लेकिन वह धीरे-धीरे कोशिश कर रहा था कि...कम से कम सुगंधा के साथ उसकी जिंदगी सामान्य हो जाए।
पवन को पता था कि....उन दोनों में शारीरिक संबंध इतनी जल्दी स्थापित नहीं हो पाएगा।वैसे भी उनकी शादी के सात साल हो चुके थे और उन लोगों में शारीरिक संबंध नहीं बन पाए थे।
क्योंकि पवन को स्त्री के देह से कोई आकर्षण नहीं होता था और वह मन से तो रिश्ता जोड़ लेता था, लेकिन उसका शरीर सुस्त रहता था।
धीरे-धीरे उसके साथ रहते हुए सुगंधा उसके स्वभाव को समझने लगी थी।
वह उसे पसंद तो करती थी और उसके अंदर के इंसान को वह इज्जत तो करती थी। लेकिन एक पुरुष के रूप में एक पति के रूप में उसे पवन में कभी प्रेमी नजर नहीं आता था।वह बड़ी ही उम्मीद सजाए हर रात उसके पास जाती की आज तो वह उसे प्यार करेगा।
लेकिन....
पवन उसके आने के पहले ही सो चुका होता या उसे देखकर भी सोने का बहाना करता। और किसी भी तरीके से सुगंधा से शारीरिक संबंध बनाने से बचता रहता था।
आश्चर्य की बात यह थी कि...रात में जो पवन उससे दूर-दूर भागता था। दिन में वह उसके आसपास मंडराता रहता था।और वह जानता था कि दिन में कुछ भी हो।. लेकिन सुगंधा व्यस्त है और घर में लोग हैं तो...
इस समय वह कमरे में बंद होकर उससे सेक्स की डिमांड नहीं करेगी।
इसलिए दिन में वह कभी उसका हाथ भी पकड़ लेता। कभी उसके चेहरे और बाल भी सहला देता।
लेकिन...
रात में वह फिर से अजनबी बन जाता था।
सुगंध पवन के इस व्यवहार से बहुत आहत हो जाती थी और वह समझ नहीं पा रही थी कि पवन की इस समस्या का समाधान कैसे करें क्या पवन पुरुष नहीं क्या पवन में सेक्स की इच्छा नहीं या कहीं पवन किया तो नहीं है इन सभी सवालों के जवाब नहीं मिलने पर उसका मन बहुत परेशान रहता था और पावर कभी भी इस बारे में उससे खुलकर बात नहीं करता था एक दिन अचानक सुगंधा के मन में यह बात आई कि...
क्रमशः
इसके आगे की कहानी जानने के लिए कृपया इसका अगला भाग पढ़ें।
