STORYMIRROR

Sayan Basu

Romance Classics

4  

Sayan Basu

Romance Classics

यूँ तेरा मेरा साथ हो

यूँ तेरा मेरा साथ हो

1 min
70

यूँ तेरा मेरा साथ हो

बनारस का गंगा घाट हो

शाम के हसीन नज़ारे हो

चाँद भी साथ हमारे हो


प्रकृति की हवा सुहानी हो

पक्षियों की मधुर वाणी हो

तेरी मेरी अनकही कहानी हो

हाथों में निर्मल गंगा पानी हो


कुछ वादें तेरी जुबानी हो

कुछ कसमे मेरी जुबानी हो

घाटों पर रात का सन्नाटा हो

गंगा के लहरो की गूंज हो

वहाँ हम एक ज्योतिपुन्ज हो


ऐसी ही प्रेममयी हमारी कहानी हो

गंगा स्वयं साक्ष्य जिसकी निशानी हो।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance