STORYMIRROR

Swapna Sadhankar

Inspirational

4  

Swapna Sadhankar

Inspirational

यथार्थ

यथार्थ

1 min
262

उलझनों से दूर भागना

असल में हार जाना हैं

जिंदगी का दूसरा नाम ही

उन पर मात करते-रहना हैं...

उलझें हुए को सुलझाना

वाकई में वाजिब,

सुलझें हुए पे ओज गवाना

फ़कत वक्त की बरबादी हैं...


ठ़ोकर खाते-खाते ही

ख़ुद का सफ़र बनते-जाता हैं

जिंदगी में हर मुसाफ़िर को

जो अकेले ही तय करना हैं...

हिसाब गुज़रे समय का

लगाते बैठना फ़िज़ूल

आनेवाले हर पल को

शिद्दत से अपना बनाना हैं...


मंज़िल का वास्ता दे-देकर

मुड़ते क़दमों को क्यों डराना हैं

जिंदगी को एक ना एक दिन

अपनी दोस्त मौत से मिलने जाना हैं...

लंबाई को नापकर कोई

गहराई से कैसे हो वाक़िफ

जन्म से मरण तक फ़ासला

सजाने को मक़सद बनाना हैं...


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational