STORYMIRROR

chandraprabha kumar

Action Inspirational

4  

chandraprabha kumar

Action Inspirational

यह सुन्दर पृथ्वी- विज्ञान कथा

यह सुन्दर पृथ्वी- विज्ञान कथा

1 min
361

 यह पृथ्वी ब्रह्माण्ड की तुलना में 

 एक छोटा सा धूल- कण है,

 यह पृथ्वी छोटी भले हो

 पर यह अद्वितीय है,

 सुन्दर और न्यारी है

 और मनुष्य नगण्य होकर भी अद्भुत है,

 मानव योनि पृथ्वी की सर्वश्रेष्ठ योनि है

 और यह सृष्टि का श्रृंगार है। 


 यह छोटी सी पृथ्वी

 सृष्टि के मुकुट का रूप है ,

 पृथ्वी के वस्त्र और आभूषण

 हरे भरे खेत और जंगल हैं,

 ऊँचे ऊँचे चमकते बर्फ़ीले पहाड़ हैं

 एक विशेष वायुमंडल से घिरी हुई है,

  बादलों की चुनरी ओढ़े हुए है

  इसका आकर्षण स्पष्ट है।

  

   यह एक महान् चुंबक है। 

   इसी पर जीवन का स्वरूप प्रकट हुआ,

   यह अंतरिक्ष से सुंदर दिखाई देती है

   कह सकते हैं कि यह अनोखी है,

   यह मानव जाति का पोषण करती है

   इसका संरक्षण करना सुंदर बनाए रखना

   हम सबका कर्तव्य है,जिससे आने वाली पीढ़ी

   पृथ्वी का सुख भोग सकें।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Action