STORYMIRROR

Jahanvi Tiwari

Inspirational

4  

Jahanvi Tiwari

Inspirational

यह जवान देश के

यह जवान देश के

1 min
541

होठों पर मुस्कुराहट और दिल में

देशभक्ति का जज्बा लिए है

फिरते हैं यह जवान देश के।।

हर वक्त सर पर कफ़न बांधे

रहते हैं यह जवान देश के

इनके शौर्य और पराक्रम को

शब्दों में लिखना है मुश्किल,

दुश्मनों और आपदाओं से

अगर हमारा देश सुरक्षित है

तो इसका सबसे बड़ा कारण है

यह जवान देश के।

देश पर आने वाले हर संकट

का निवारण है यह जवान

देश के।


यह दिल के किसी कोने में

दबा देते हैं अपना हर सपना,

हमारे तो चंद लोग अपने हैं

इन जवानों के लिए तो सारा

देश है अपना ।।

पूरे देश को अपनाते हैं यह

जवान देश के एक संकल्प

आज हमे अपने आप से

करना होगा, देश को

अंदर से खोखला करने वाले

दुश्मनों को साफ हमें ही

करना होगा।


ना हम साथ दें और ना ही

अपनाएं भ्रष्टाचार और

दुराचार को। जिसमें देश का

नुकसान हो ऐसे किसी भी

व्यवहार को।

बहुत दुख होता है जब गंदी

राजनीति की भेंट चढ़ जाते हैं

यह जवान देश के।

शत शत नमन तुझ को है

जवान देश के।


तुम हो हमारे लिए वरदान

जवान देश के।

हमारे भारत देश के चार

मजबूत स्तंभ है किसान,

विज्ञान , इंसान और जवान

इनमें सबसे मज़बूत स्तंभ हो

तुम जवान देश के।

होठों पर मुस्कुराहट और

दिल में देशभक्ति का जज्बा

लिए जवान देश के।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational