STORYMIRROR

niharika prasad

Romance

4  

niharika prasad

Romance

ये मन

ये मन

1 min
391


तेरे पलकों के झरोखें पे 

अटका हुआ ये मन 

तेरे घने केशों में 

उलझा रहा ये मन 


नटखट एक बच्चे की मुस्कान है तू 

बिन डोर के पतंग की उड़ान है तू 

लोहरी की रात की आग है तू

होली की मनचली गुलाल है तू 


इस मतलब की दुनिया में,

बेमतलब बातें करना चाहता ये मन

रुई के फाहें की तरह,

अज्ञात उड़ान भरना चाहता ये मन 


कड़ी धूप में मीठी छांव है तू 

टूटते तारे को देख मांगी मुराद है तू 

शर्माती दुल्हन की अनकही हाँ है तू 

नींद को भिंगोता हुआ ख्याब है तू 


इस महफिल में शायर बहुत है,

जानता ये मन

पर हार मानेगा नहीं,

ऐसा बावरा ये मन 


मेरे जिस्म की रूह है तू 

बेखयाली में भी ख्याल है तू 

गैरों में अपनी है तू

मेरे दिल की हर धड़कन है तू। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance