STORYMIRROR

Vandana Gupta

Romance

3  

Vandana Gupta

Romance

ये मेरा इश्क था

ये मेरा इश्क था

1 min
296

देखा है कभी भटकी हुई

रूह का मातम

दीवानगी की दुछत्ती पर

जर्रा जर्रा घायल मगर

नृत्यरत रहा

एक तेरे लिए

और तू बेखबर


अब कौन गाये

सुहाग गीत

बेवाओं के

मातम हैं ये

और तुम खुश रहे

अपनी मुस्कुराहटों में

ऐसे में

उम्मीद का आखिरी

गज़र भी तोड़ दिया


अब सोखने को गंगा

जरूरत नहीं किसी जन्हु की

ये मेरा इश्क था

जो मुस्कुराहटें गिरवी

रख ख़रीदा था मैंने

फिर अलविदा कहने की

रस्म का भला क्या औचित्य ?


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance