STORYMIRROR

Ramesh Patel (Aakashdeep)

Inspirational

4  

Ramesh Patel (Aakashdeep)

Inspirational

ये देश हमारा भारत है।….

ये देश हमारा भारत है।….

1 min
520

ये देश हमारा भारत है।….


गॉव हमारा  शहर हमारा,

और तिरंगा प्यारा  है।

हर दिलमें जो जोश जगाये

वह जयहिन्दका नारा है।

ये भारत देश हमारा है।(२)

 

 

धवल हिमालय पावन गंगा

देश हमारा हरियाला है।

हिन्द महासागरकी लहरें चंगा

दर्शन कन्याकुमारीका सुहाना है

ये भारत देश हमारा है।(२)

  

आदर अहींसा सनातन धारा

हर पृथ्वीवासी कबीला है।

पूरब पस्चीम प्यारका नाता

संस्कार धर्म पुराना है।

ये भारत देश हमारा है।(२)

 

अंतर मनसे व्यवहार सजीला

पशु पंखीसे याराना है।

सबकी प्रगती अपनी भलाई

वह भारतका महा गाना है।

ये भारत देश हमारा है।(२)

 

नभसे आज चॉद पुकारे 

ये तिरंगा भारत का है।

आओ मिलके हरख जगाये

ये देश हमारा भारत है,

ये भारत देश हमारा है।(२)


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational