STORYMIRROR

Ramesh Patel (Aakashdeep)

Inspirational

4  

Ramesh Patel (Aakashdeep)

Inspirational

ये देश हमारा भारत है।….

ये देश हमारा भारत है।….

1 min
249

ये देश हमारा भारत है….


गांव हमारा  शहर हमारा,

और तिरंगा प्यारा  है।

हर दिल में जो जोश जगाये

वह जयहिन्दका नारा है।

ये भारत देश हमारा है।(२)


धवल हिमालय पावन गंगा

देश हमारा हरियाला है।

हिन्द महासागरकी लहरें चंगा

दर्शन कन्याकुमारीका सुहाना है

ये भारत देश हमारा है।(२)

  

आदर अहिंसा सनातन धारा

हर पृथ्वीवासी कबीला है।

पूरब- पश्चिम प्यार का नाता

संस्कार धर्म पुराना है।

ये भारत देश हमारा है।(२)


अंतर मनसे व्यवहार सजीला

पशु पंखी से याराना है।

सबकी प्रगती अपनी भलाई

वह भारतका महा गाना है।

ये भारत देश हमारा है।(२)


नभ से आज चांद पुकारे 

देखो , ये तिरंगा भारत का है।

आओ मिलके हरख जगाये

ये देश हमारा भारत है,

ये भारत देश हमारा है।)


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational