STORYMIRROR

Leena Kheria

Abstract

4  

Leena Kheria

Abstract

यात्रा

यात्रा

1 min
243

ये जो मेरी यात्रा है

खुद से खुद तक पहँचने की

ये है मंदाकिनी सी पावन

निरंतर अविरल

नित नयी उर्जा से स्पंदित।


खोज लेना है मुझे

अंतर्मन के सभी रहस्य

कलई खोल लेनी है

काल के गर्त में ओझिल

सूक्ष्म आत्मा के सत्य की।


समझ लेना है मुझे

सम्पूर्ण विस्तार के साथ

परिकल्पनाओं से परे

था, है और होगा के बीच का

अबोध व अप्रत्यक्ष गूढ़ ज्ञान।


प्रशस्त कर लेना है मुझे

आगे का मार्ग 

जो ले जायेगा मुझे

मेरे अनंत व अंतिम 

गन्तव्य की ओर,


और इसी मनोरथ सिद्धी हेतु

धैर्य धारण कर के 

शंति से शनै शनै 

मन में दृढ़ संकल्प लिये मैं

प्रतिदिन यात्रा करती हूँ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract