STORYMIRROR

TAYYABA NOOR

Abstract Inspirational Others

4  

TAYYABA NOOR

Abstract Inspirational Others

यादो का चलचित्र

यादो का चलचित्र

1 min
410

यादों का चलचित्र, 

होता बड़ा विचित्र। 

याद कर बीती खुशी, 

अक्सर मन होता दुखी। 


बीत गया जो क्षण, 

हो चुका उसका अंत। 

रुक भी जाओ मन, 

और ना करो भ्रमण। 


वास्तविकता है सच्चाई, 

खुशियाँ तो है कल की परछाई। 

इसे तुम स्वीकार करो, 

अतीत की यादों में आज न बर्बाद करो। 


यादों का चलचित्र, 

होता बड़ा विचित्र। 

याद कर बीती खुशी, 

अक्सर मन होता दुखी।


बीती ज़िन्दगी में, 

होते थे अनगिनत रंग, 

न जाने किस तूफान ने, 

कर दिया इसे बेरंग। 


कहाँ तक करूँ, 

अपने दुखों का बखान। 

न जाने कैसे, 

इतना मतलबी हो गया ब्रह्मांड। 


यादों का चलचित्र, 

होता बड़ा विचित्र। 

याद कर बीती खुशी, 

अक्सर मन होता दुखी। 


   


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract