STORYMIRROR

Brijlala Rohanअन्वेषी

Inspirational

4  

Brijlala Rohanअन्वेषी

Inspirational

यादगार लम्हें

यादगार लम्हें

1 min
402

जिंदगी के जिन यादगार लम्हें को तेरे साथ जिया हूँ ,

जो सुकून के पल तेरी बाँहों में पाया हूँ ।

वो किसी जन्नत में मिली खुशी से ज्यादा खुबसूरत है।

वो स्वर्ग के सुख से भी अधिक सुकूनदायक है।

तेरे सीने पे अपना सर रखकर सुकून की नींद जो हमें मिली है ,

वो सुकून सिवाय आपके बाँहों के और कहाँ मिलेगी ?

कुछ पल ही सही तेरे संग बीती वो सुकून के पल ही तो जिंदगी है ।

उन यादगार लम्हें ही तो वक्त के पन्नें पर अपनी अमिट कहानी छोड़ जाते हैं ,

एकाकी में उन यादगार लम्हें के पन्नों को पलटकर यादें ताजा कर लेना ही तो जिंदगी जीना है ।

आज जो सपने मैंने देखे हैं वो बिना आपके साथ के पूरे नहीं हो सकते।

जो ख़्वाब हमने देखे हैं उसे हकीक़त में बदलने के लिए आपका मेरी जिंदगी में महफूज़ होना निहायत जरूरी है ।

संग बीती हुई सुकून के पल ही तो जिंदगी है ।

संग बीत रहे यादगार लम्हें ही तो जीना है ।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational