STORYMIRROR

☘️ Kiddie Kid ☘️

Inspirational

3  

☘️ Kiddie Kid ☘️

Inspirational

वो वृद्धा नहीं दादी हैं

वो वृद्धा नहीं दादी हैं

1 min
245

बूढ़ी, बुड्ढी, बुढ़िया

ये सब शब्द नही जंचते क्योंकि भारी है

ये पहचान बहुत सादी है

वो वृद्धा नहीं दादी हैं।।

चाहिए बस छोटी सी जगह खुशियों से भरी

बाकी तो सब है ,

एक जोड़ी चप्पल है, एक खादी की साड़ी है

वो वृद्धा नहीं दादी हैं।।

चश्मा गिर जाए तो उठा कर दे दो

छड़ी ना मिले तो ढूंढ कर दे दो

इन्हें ख़ुश रखो हर हाल में

इनकी खुशी के बिना सब खुशियां आधी हैं

वो वृद्धा नहीं दादी हैं।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational