STORYMIRROR

☘️ Kiddie Kid ☘️

Abstract

3  

☘️ Kiddie Kid ☘️

Abstract

अरे! ये अपनी हिंदी है

अरे! ये अपनी हिंदी है

1 min
277

हम भारतवसियों की मातृभाषा, 

जिस पर टिकी है बहुतों की आशा,

वो क्या है?

अरे! ये अपनी हिंदी है ।।।

एक ऐसी भाषा जो हम लोग बिना हिचकिचाए, 

कभी भी कहीं भी बोल जाएं,

सब एक साथ बताएं,

अरे! ये अपनी हिंदी है ।।।

कोई पीछे पड़ जाए,

तो सबसे पहले हमारे मुंह से निकलता "बचाओ बचाओ"

ये किस भाषा में है बताओ,

अरे! ये अपनी हिंदी है ।।।

शादियों में जिस भाषा में होता स्वागत, 

सिर्फ एक ही भाषा है जिसके साथ मेहमानों की हो सकती है अच्छे से आवभगत,

करो ज़रा यहां पर स्पष्ट,

अरे! ये अपनी हिंदी है ।।।

"गौर से सुनिएगा जनाब,

भाषा हिन्दी हो, इंग्लिश हो या हो कोई और अटपटी

सब होती हैं अपने हिसाब से लाजवाब!

हम लोग तो समय के हिसाब से भाषा बदलते हैं,

जिससे लगे हमारी बातों में तड़का और बन जाए चटपटी

देखिए हम भारतवासी हैं,

अगर हमारे यहां अंग्रेजी वाला ग्लास है तो हिंदी वाली गिलासी है ।।।"

अंत में एक सवाल है आप सब के लिए

आप जिस भाषा में मेरी कविता पढ़ रहे हैं

वो भाषा कौन सी है?

अरे! ये अपनी हिंदी है



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract