STORYMIRROR

Navneet Gupta

Abstract Horror Action

4  

Navneet Gupta

Abstract Horror Action

वो.. अभी जिन्दा है ?

वो.. अभी जिन्दा है ?

1 min
409

सौदेबाज़ीजारी है

युद्ध 

फिर विनाश 

फिर विराम॥

पूर्ण विराम

कब

पता नहीं


पता नहीं

कितने ही 

फ़िलिस्तीनी 

इज़रायली 

जान दे बैठे।

नादान बच्चे, विवश मोहतरमा 

कमजोर बूढ़े

और लडन्ते जवान भी॥


अपने अपने अस्तित्त्वों 

सम्प्रभुताओं के प्रतिष्ठाओं के युद्ध ॥

हमास के पास इज़रायली बंधक हैं

यानी हमास ज़िन्दा है

अस्तित्व में है॥


यूँ कभी कोई मरता नहींं

हमास हो या कोई और

उनका अतीत

उनके संघर्ष 

कभी मरने नहींं देते उन्हें॥


बेशक 

सोचें वे कि 

कैसे उद्देश्यों को लेकर वे चले।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract