STORYMIRROR

Dr.rajmati Surana

Inspirational

4  

Dr.rajmati Surana

Inspirational

वक़्त

वक़्त

1 min
189

वक्त तू कितना भी परेशान कर ले मैं नहीं हूँ रुकने वाली,

ऊर्जा है मुझमें अपरम्पार मैं नहीं हूँ कभी थकने वाली।


बाजूओ में मेरे अभी भी इतनी ताकत है,

याद रखना किसी मोड़ पर हूँ मैं तुम को बदलने वाली।


हम भी भीगते रहे बारिशों में कुछ दिल में उम्मीद लिए,

तू दे मुझे तकलीफें कितने ऐ वक्त मैं नहीं हूँ थमने वाली।


दगा अगर तू दे भी देगा पर जिदंगी मेरी नहीं रुकेगी,

भरोसा है खुद के कर्मों पर असफलता मुझे न छलने वाली।


खफा क्यूँ होता है वक्त तू मुझसे और इतनी भी बेरूखी क्यूँ,

सादा सा सवाल है जिदंगी जवाब मिले ना मिले यूँ ही ये चलने वाली।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational