STORYMIRROR

Neerja Sharma

Inspirational

3  

Neerja Sharma

Inspirational

वक्त

वक्त

1 min
183

यह वक्त ही तो है 

जो सबक सिखा रहा 

हमे हमारी औकात बता रहा  

बड़ी डींगे मारते थे आसमान को छूने की 

वक्त का पहिया उल्टा क्या चला जी 

अपने ही घर में बंद हो रह गया आदमी।


अब न पैसा काम आ रहा 

न कोई औकात दिख रही 

छोटा-बड़ा, अमीर-गरीब हर कोई 

बंदगी की जिंदगी जी रहे सभी।


बंदगी भी अजीब, अपने ही घर में बंदी

बंधन तोड़ने से भी डरे हैं सभी

एक बात तो है 

कोरोना कहर ने सबको डरा दिया 

सारे विश्व के घुटने टिका गया।


मानो या ना मानो 

पर कुछ तो कर्मों की सजा है 

पर हैरानी तो यह है 

सब एक ही तराजू में तुले हैं।


अब बस एक ही रास्ता है

कोरोना को हराना है 

वह भी घर में रह कर 

सोशल डिस्टेंसिंग अपनाकर।


सच मानो 

कोरोना हार जाएगा 

विपत्ति का बादल छट जाएगा

वक्त फिर बदल जाएगा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational