STORYMIRROR

Ramesh Mendiratta

Abstract

4  

Ramesh Mendiratta

Abstract

.विस्की मुर्गा और ऑक्सीजन

.विस्की मुर्गा और ऑक्सीजन

1 min
22.6K

ऑक्सीजन यह जो भी बची है

इसके क्यूब बनवा लिए

जाए और उनको भी

होटलों में भिजवा दिया जाये

जहां पर लोग उसे भी खा पी जाये

व्हिस्की मुर्गे के साथ


आखिरी इच्छा भी पूरी होने दीजिये

लोगों की

खरीदने दो उन्हें दर्जनों ट्रकों जैसी कारें

उन बदसूरत कारों को छोड़ने दो धुआं


करने दो धूम्रपान हज़ारों लाखों पैकेट

बिकने दो सौंदर्य प्रसाधन

और ऐश के लाखों सामान

करने दो मनमानी सबको


खिलवाड़ करने दो अपनी धरती से

कुछ महीने या साल

आखिर अंतिम इच्छाओं को

पूरा किया ही जाता है


मृत्युदंड से पहले

ऐसा कानून भी है

आपको भी पता होगा

क्यों आप बाधा बन रहे हैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract