STORYMIRROR

Priti Chaudhary

Abstract

4  

Priti Chaudhary

Abstract

विश्वास

विश्वास

1 min
23.3K

शक से परे,

ये संदेह से परे,

अटूट विश्वास।


रिश्ते की नींव,

ये सम्बन्ध की बीम

हृदय आस


जीवन डोर

रिश्तों की शुभ भोर

स्नेह आभास

  

ये आशा दीप

 ये उत्साह संगीत

हार में जीत


ये पतवार

 करे बाधा से पार

 नव संचार 


जीवन ज्योति

एक दुर्लभ मोती

सीप का मोती


प्रातः धवल

समस्याओं का हल

विश्वास अटल


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract