STORYMIRROR

Kanchan Prabha

Abstract Action Inspirational

4  

Kanchan Prabha

Abstract Action Inspirational

वीर योद्धा भारत के

वीर योद्धा भारत के

1 min
380

किस-किस की तारीफ करूं मैं 

किस-किस को वीर बताऊं मैं 

लाखों लाख वीर शहीद हुए हैं 

किस-किस की गाथा गाऊँ मैं 

वीर गौरव गाथा सुनाऊँ मैं।


भारत के इस पावन धरती पर 

कितने-कितने वीर सपूत हुए 

उन वीरों की क्या मैं परिचय दूं 

उन वीरों को शीश झुकाऊं मैं 

वीर गौरव गाथा सुनाऊं मैं।


वीर ही नहीं वीरांगनाएँ भी 

खूब लड़ी थी डटकर जो 

दुश्मन के खट्टे दांत किये 

अतीत में एक बार खो जाऊं मैं

वीर गौरव गाथा सुनाऊँ मैं 


दूर किया फिरंगीयों को 

हंसते-हंसते बलिदान दिए 

चने चबाने की नौबत उनकी 

और क्या-क्या बतलाऊँ मैं  

वीर गौरव गाथा सुनाऊं मैं।


वीर शिवाजी महाराणा प्रताप 

कभी वीर कुंवर की बारी थी 

लक्ष्मीबाई भी उन सब पर 

एक समय पर भारी थी 

नाम कितने-कितने गिनाऊँ मैं 

वीर गौरव गाथा सुनाऊँ मैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract