STORYMIRROR

बेज़ुबानशायर 143

Abstract Fantasy Inspirational

4  

बेज़ुबानशायर 143

Abstract Fantasy Inspirational

वास्तविकता में ऐसा होता नही है

वास्तविकता में ऐसा होता नही है

1 min
8


मन उड़ता है कल्पना की सागर में 

रच जाता है सपनों का संसार 

उमंगें जरूर होती है कि कुछ कर जाएं

पर वास्तविकता में ऐसा होता नहीं है।


कुछ प्रश्न लिए कठिन क्षण में 

मैं कुछ सोच रहा था मन ही मन में 

जिसे भूलना चाहूँ उसे भूल न पाऊँ 

वास्तविकता में ऐसा होता नहीं है। 


आयेगी मुश्किलें डराएगी भी तुझे 

पर दृढ़ संकल्प लिए आगे बढ़ता चल

राहों पे कभी रुके नहीं कभी थके नहीं

वास्तविकता में ऐसा होता नहीं है।


जीवन में केवल सुख ही सुख नहीं होती 

साथ में दुःख भी होता है जरूर

हम दूर रहें सपनों के संसार से 

वास्तविकता में ऐसा होता नहीं है।


मानव जीवन के इस उपवन में 

माता पिता ही फूलों की बहार है 

हर दर्द को भूल जाएं

वास्तविकता में ऐसा होता नहीं है।


किताबों में प्रेम की गाथा बहुतों ने गाई है 

अपनों से हर कोई प्रेम करता भी है 

पर सब लोग मिलजुलकर रहें 

वास्तविकता में ऐसा होता नहीं है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract