STORYMIRROR

Nand Kumar

Inspirational

4  

Nand Kumar

Inspirational

उत्तम स्वास्थ्य

उत्तम स्वास्थ्य

1 min
258


ईश्वर ने दी हमको काया,

बुद्धि ज्ञान दे श्रेष्ठ बनाया।

शत् वर्षो तक रहे स्वस्थ हम,

कैसे यह भी बतलाया।।


शुद्ध सात्विक भोजन करना,

शुद्ध वायु मे जा के टहलना।

वस्तु निषिद्ध त्याग सब देना,

जीवन मे सुख को भर लेना।।


संगति सज्जन की ही करना,

सदा दुष्ट से दूर ही रहना।

आसन प्राणायाम यम नियम,

समय समय पर करते रहना।।


योग करो तो तन निरोग हो, 

ऋषि मुनिमुनियो ने बतलाया।

योग ध्यान धारण शक्ति से ही, 

प्रभु को भी जाता पाया।।


अनुलोम-विलोम कपालभाति, 

 भस्त्रिका और कर कुंजर।

महामारी मायावी को यह,

कर देते तन से बाहर।।


प्राणायाम बढाता जीवन,

हो जाता सुन्दर तन मन।

ऋद्धि सिद्धि सुख सम्पति आती,

हो जाता सुखमय हर क्षण।।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational