STORYMIRROR

तुमसे सीखती हूँ

तुमसे सीखती हूँ

1 min
473


तुम बहुत मजबूत हो

मैं सीखती हूँ तुमसे मजबूत होना

सीखती हूँ तुमसे अकेले जीना ख़ुश रहना

और भी बहुत कुछ

परिस्थितियों के विरुद्ध होने पर भी मुस्कुराना

शरारत करना, मस्ती करना, हँसना

एक ही सवाल आता है

पहले क्यों नहीं मिले तुम

चलो जब भी मिले

अब तो मेरे ही हो तुम

अब नहीं जा सकते तुम मुझे छोड़कर

जाओगे भी तो

तुम रहोगे हमेशा मेरे अंदर


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance