STORYMIRROR

Sunil Yadav

Romance

3  

Sunil Yadav

Romance

तुम्हें मेरी याद आई

तुम्हें मेरी याद आई

1 min
14K


तुम्हें मेरी याद आयी तो होगी

देखकर तूने मुस्कुराया तो होगा

लगता था मन तेरा मेरे गीत सुनकर

मेरे प्यार की वो धुन गुनगुनाया तो होगा

     

नींद नहीं आती होगी मेरी तरह तुम्हें भी

ख्वाबों में आकर मैंने सताया तो होगा

आज भी मेरा दिल तेरे लिए धड़कता है

तेरा दिल भी मेरे लिए तड़पता तो होगा

     

जैसे बहते हैं तेरे याद में आंसू

मेरे यादों में आंसू तुमने बहाया तो होगा

जब जब तन्हाई काटती होगी तुमको

तेरे दिल को मेरी याद आयी तो होगी

     

वो झूठे कसमें वादे वफ़ा के

खाकर तुमने दिल को बहलाया तो होगा

दर्द देकर तुमने कवि सुनील को ज़ालिम

सितम तुमने भी खुद पर ढाया तो होगा


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance