STORYMIRROR

Mamta Rani

Romance Fantasy Inspirational

3  

Mamta Rani

Romance Fantasy Inspirational

तुम्हारे होने से

तुम्हारे होने से

1 min
67

तुम्हारे होने से ही ये चाँदनी रात की रौशनी है

तुम्हारे होने से ही प्यार में मिठास की चाशनी है


तुम्हारे होने से ही महका-महका सारा संसार है

तुम्हारे होने से ही इस दिल में उमंगों की बहार है


तुम्हारे होने से ही मन में सुकून और चेहरे में नूर है

तुम्हारे होने से फ़िजा में सुहावनी सी धूप हर ओर है


तुम्हारे होने से ही ख़्वाब और ख़्वाब भी तुमसे है

तुम्हारे होने से फिजाओं में खूबसूरती भी तुमसे है


तुम्हारे होने से ही मन में खुमारी सी होने लगती है

तुम्हारे होने से ही दिल की बगिया महकने लगती है


तुम्हारे होने से ही ये गज़ल भी और संवरने लगती है

तुम्हारे होने से ही काव्य ये और भी निखरने लगती हैं



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance