STORYMIRROR

N.ksahu0007 @writer

Romance

4  

N.ksahu0007 @writer

Romance

मैं आ गया हूं

मैं आ गया हूं

1 min
300

देखो चलो मैं आ गया हूं ...

कुछ बात करते है।

कुछ तुम से कुछ खुद से 

मुलाक़ात करते है।।


हम आज भी याद तो तुम्हें 

हर रात करते है।

तन्हाई में खुद से खुद ही हम

बात करते है।।


खुशी से निछावर जाँ पूरा 

क़ायनात करते है।

रोज इस तरह तुमसे हम

मुलाक़ात करते है।।


आज दिल से बयां हर एक 

जज़्बात करते है।

मोहब्बत तुम से यार हम हर 

हालात करते है।।


तुम्हें याद कर-कर–के हम आँखों से 

बरसात करते है।

चलो ना पहले की तरह छुप-छुपके 

मुलाक़ात करते है।


बीती बातों को भूलकर,

चलो नई शुरूआत करते है।

छुपाकर सारा गम अपना 

मुस्कान सौग़ात करते है।।


बीती बातों को भूलकर,

चलो नई शुरूआत करते है।

छुपाकर सारे गम खुशियां तुम्हे

सौग़ात करते है।।


नए नए पैतरे हम हर बार 

तेरे लिए इजात करते है ।

मुस्कुराता रहे वो चेहरा सदा

इसलिए करामात करते है।

सीने में जो दर्द उठा था वो

दर्द तिरे जुदाई की थी

तुम चाहे भूल जाओ हमे 

हम बेइम्तिहाँ याद लम्हात करते हैं।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance