STORYMIRROR

भावना भट्ट

Abstract

3  

भावना भट्ट

Abstract

तुम प्रेम हो....

तुम प्रेम हो....

1 min
271

तुमसे ही प्रीत मेरी

तुम मेरे हृदय का साज़ हो

तुम बिन मैं कुछ नहीं कान्हा

तुम मेरे नैनों की आवाज़ हो

तुम प्रेम हो....


तुम ही शृंगार हो मेरे

तुम मेरे हमराज़ हो

तुम बिन मैं कहीं नहीं कान्हा

तुम मेरे शीश का ताज हो

तुम प्रेम हो....


तुमसे ही अस्तित्व है मेरा

तुम मेरे परवाज़ हो

तुम बिन मैं क्या हूँ कान्हा

तुम मेरे जीवन का नाज़ हो

तुम प्रेम हो....


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract