STORYMIRROR

Bijayalaxmi Nath

Romance

4  

Bijayalaxmi Nath

Romance

तुम ऐसे चुप ना रहा करो

तुम ऐसे चुप ना रहा करो

1 min
271

सुनो...!

तुम ऐसे चुप चाप ना रहा करो।

अच्छा सुनो...!

तुम ऐसे चुप चाप ना रहा करो।


कहीं तुम उदास तो नहीं हो ना,

बताओ ना कहीं तुम उदास तो नहीं हो ना।

सुनो तुम ऐसे चुप चाप ना रहा करो।


कहीं तुम मुझसे खफा तो नहीं हो ना,

बताओ ना कहीं तुम खफा तो नहीं हो ना।

सुनो ना तुम ऐसे चुप चाप ना रहा करो।


कहीं तुम मुझसे नाराज़ तो नहीं हो ना,

बताओ ना कही तुम नाराज़ तो नहीं हो ना।

सुनो ना तुम ऐसे चुप चाप ना रहा करो।


अच्छा तुम्हें एक बात बोलूं,

तुम बोलते हुए अच्छे लगते हो।

तुम डांटते हुए भी अच्छे लगते हो।

सुनो तुम मुझे हंसते हुए बहुत अच्छे लगते हो।


सुनो ना...!

तुम ऐसे चुप चाप ना रहा करो।

कसम से तुम बोलते हुए बहुत अच्छे लगते हो।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance