STORYMIRROR

Sanjeev Singh Sagar

Comedy Others

3  

Sanjeev Singh Sagar

Comedy Others

तुझे हिसाब देना होगा

तुझे हिसाब देना होगा

1 min
14.2K


मेरे हर जख्म का हिसाब,
तुझे देना होगा।
मेरी तड़प को न समझने वाली,
एक दिन तुझे भी तड़पना होगा।

आज मेरी दिवानगी को
पागलपन समझनेवाली,
कल तुझे भी,
किसी पागल का इंतजार करना होगा।

मेरे हर जख्म का हिसाब,
तुझे देना होगा।
आज तेरी बेरुखी से रोता हूँ मैं,
कल तुझे भी मेरी यादों के साथ रोना होगा।

बड़ी मुश्किल से मिलते हैं इस जमाने में,
हर कदम पे साथ देने वाले।
किसी और के साथ गिरकर,
तुझे समझना होगा।

मेरे हर जख्म का हिसाब,
तुझे देना होगा।
अगर मर भी जाऊँ तेरी आशिकी में,
तो तुझे फिर से मेरा इंतजार करना होगा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy