STORYMIRROR

D.N. Jha

Inspirational

4  

D.N. Jha

Inspirational

टिमटिमाकर‌ जलो

टिमटिमाकर‌ जलो

1 min
264

गर जलो तो जलो,

टिमटिमाकर जलो।

बुझ-बुझकर भी जलना,

क्या जलना है?

गर मिलो तो मिलो,

मुस्कुरा कर मिलो।

रो-रोकर भी मिलना,

क्या मिलना है?

गर चलो तो चलो,

सर उठाकर चलो,

सर झुकाकर भी चलना

क्या चलना है?

गर जिओ तो जिओ,

अपनी मौज में जिओ,

घुट-घुटकर भी जीना,

क्या जीना है?

गर कहो तो कहो,

खुलकर के कहो

फुसफुसा कर भी कहना

क्या कहना है?

गर मिलो तो मिलो

दिल मिलाकर मिलो

दिल जलाकर भी मिलना,

क्या मिलना है?

गर जलो तो जलो

टिमटिमाकर जलो

बुझ-बुझकर भी जलना,

क्या जलना है?


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational