STORYMIRROR

दिनेश सिंहः

Inspirational Others

4  

दिनेश सिंहः

Inspirational Others

तपस्थली

तपस्थली

1 min
384

       

   आदि जगद्गुरु शंकराचार्य की है तपस्थली

   जहाँ है आज चारों तरफ सुंदर सी वनस्थली ।।१।।


   कितना रमणीक है मेरा जोशीमठ

   जहाँ है उत्तर भारत का प्राचीन मठ ।।२।।


   भगवान श्री नरसिंह देव की भूमि है यहाँ

   होती छः मास पूजा श्री बद्रीनाथ धाम की जहाँ ।।३।।


   माँ भगवती के नव रूपों का नवदुर्गा मन्दिर

   आदि सनातन धर्म शक्ति का है यह नगर ।।४।।


   विष्णु गंगा नदी है जो नगर के तलछठ

   पौराणिक नगरी जो बसी है ज्योतिर्मठ ।।५।।


   कल-कल सी बहती अलकनंदा-धौली 

   हिमवादियों में बसा है जहाँ बुग्याल औली ।।६।।


   पहरेदार सी सामने खड़ी अपना हाथी पर्वत 

   हिम चोटियों में विश्राम करती स्लीपिंग ब्यूटी पर्वत ।।७।।


   सहस्र वर्षों से छाँव देती अमर कल्प वृक्ष

   दिव्य ज्योति का प्रमाण है यहाँ प्रत्यक्ष ।।८।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational