STORYMIRROR

KANAKSINH THAKOR

Children

3  

KANAKSINH THAKOR

Children

तोता चला स्कूल

तोता चला स्कूल

1 min
204


तोता चला स्कूल......तोता चला स्कूल।

बैग लिया, स्कूल ड्रेस पहनना गया भूल।


टीचर ने सिखाई आज

         तोते को इंग्लिश, 

तोता आज सीख गया

      मछली का अर्थ फिश।


तोता आज क्लास में पढ़ा बन के मशगूल।

तोता चला स्कूल........तोता चला स्कूल।


तोते का दोस्त था कौआ

     जो बोलता था हिन्दी,

तोते को मिर्च पसंद थी

   कौए को पसंद थी भिन्डी।


तोते को पसंद था गुलाब, चंपा का फूल।           

तोता चला स्कूल.......तोता चला स्कूल।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Children