*तिरंगा झंडा 🇮🇳*
*तिरंगा झंडा 🇮🇳*
भारत का तिरंगा झण्डा,
सब झण्डों में प्यारा है।
तीन रंगों की पटि्टयाँ होती,
बीच में चक्र सबसे न्यारा है।।
ल० चौ० मापन 3:2 में होती,
24 तीलियाँ धर्म चक्र में होती।
अभिकल्पना जिसने की थी,
वे थे पिंगली वैकैया जी।।
केसरिया रंग जो सन्देश देता,
ताकत और साहस दर्शाता।
सफेद रंग धर्म चक्र को लेकर,
शान्ति और सत्य सन्देश देता।।
गहरा हरा रंग जो दर्शाता,
शुभ विकास, उर्वरकता का।
तिरंगा झण्डा भारत की शान है,
इस पर हमें अभिमान है।।
