STORYMIRROR

Sheetal Jain

Romance

4  

Sheetal Jain

Romance

तेरी यादों की बारिश

तेरी यादों की बारिश

1 min
271

ऐसा नहीं ,तुम बात नहीं करोगे

तो हम समझेंगे नहीं 

बेबश है दिल

तुमसे बात करना अच्छा लगता है ,

थोड़ा ही सही


कभी -कभी ही सही 

सुनकर तुम्हारी आवाज़ 

जीत लिया कायनात को

ऐसा लगता है।


व्यस्त तो कौन नहीं 

 समय के कुछ पल चुराना 

अपनों को देना 

वाजिब लगता है 

यह बात अलग है 

हमें अपना समझा कि नहीं 

हमें तो तुम्हारा साथ 

जन्नत लगता है।

 

चाहा तो बहुत

जो पल साथ बिताए 

उन्हें अलग कर दे

 पर दिल पर तरस आता है 

यादों की खिड़की से झांक 

मंद मंद मुस्काना अच्छा लगता है 

घावों पर मरहम का काम करता है।

 

माफ़ करना मुझे 

 उन पलों पर 

आज भी हक़ जमाए

 तेरी यादों की बारिश में 

मेरे मन का 

आँगन महका करता है॥


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance