STORYMIRROR

Meenakshi Suryavanshi

Romance

4  

Meenakshi Suryavanshi

Romance

तेरी कमी

तेरी कमी

1 min
402

तेरी खुशी के लिये खुद को तुझसे जुदा कर दिया,

मैंने मोहब्बत में तुझ को ही खुदा कर दिया।


अब फ़रिश्ते भी मेरे घर का पता पूछतें हैं,

कि कौन है जिसने इश्क़ को ही सदा कर दिया।


तेरे दिये ज़ख्म भी तो तुझसे प्यारे लगतें हैं,

तेरी याद को मैंने उन पे जो दवा कर दिया।


अब भी तू ना मुझे समझ कर वफा का हिसाब माँगता है,

जब हर बातों को तेरी मैंने ज़माने में वफ़ा कर दिया।


लूट जातें हैं सब मोहब्बत में मुझे ये दस्तूर बदलना था,

तेरी खुशियों के लिए मैंने खुद को नफा कर दिया।


मुझे सिर्फ तेरा चैन-ओ-सुकुन पसन्द था,

इसलिए मैंने मेरे दिल को यूँ ऐसे तबाह कर दिया।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance