STORYMIRROR

Neetu Singh Chauhan

Fantasy Romance

3  

Neetu Singh Chauhan

Fantasy Romance

तेरी चाहत में

तेरी चाहत में

1 min
15K


तेरी चाहत में हम इस कदर खो गये।

मेरे गीतों में अब तुम सँवरने लगे।।


तूने मुझ पर ये कैसा है जादू किया।

ख्वाब बनकर तुम दिल में उतरने लगे।।


नज़रों ही नज़रों में क्या बातें हुई।

हे बेताब दिल हाय क्यूँ मचलने लगे।।


तेरी बाँहों में ऐसी है गर्मी सनम।

तूने छुआ हमें तो हम पिघलने लगे।।


तेरे आने का जब दिल को एहसास हुआ।

मेरे आँचल में खुशबू सिमटने लगे।।


तेरी बाँहों में समाने की तमन्ना है मगर।

तुम पास आये तो खुद हम झिझकने लगे।।




विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy