STORYMIRROR

Nitu Mathur

Romance

4  

Nitu Mathur

Romance

तेरा जादू

तेरा जादू

1 min
269

पनाह में तेरी इतना सुकून क्यूं है

गालों पे लाली और आंखे नम क्यूं है,


क्यूं गिरफ्त से तेरी अब बाहें छूटती नहीं

धड़कनें धीमी और सांसें थमती नहीं,


ये चाहतें जैसे समंदर सी बनी गयी

कश्ती सी आशिकी उस पर डोलने लगी,


जानें क्यूं अब जीने को जी चाहता है

हरेक मंज़र ख़ूबसूरत सा लगता है,


क्या जादू तुने चलाया है

मुझे हर सू .... तू ही नज़र आता है !


      



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance