तेरा बचपन
तेरा बचपन
"आज मन बड़ा उदास है
तुम्हारी यादें जो आसपास हैं
सुनहरी धूप सी चमकती, मेरे चेहरे को छू लेती
या तेज हवाओं सी लहराती
लिपट जाती हैं मेरे आंचल से
या ओस की बूंदों सी नाज़ुक
तुम्हारी नन्ही उंगलियों सी
या मेरी आंखों के कोरो से बहती
तुम्हारे बचपन की बातों सी
बिखरी हैं आस पास चमचमाते सिक्कों सी
उनकी खनक में तुम्हारी ही आवाज है ,
तुम्हारी यादें जो आसपास हैं ||
आज थका थका सा है कुछ मन कुछ तन
तुमसे दूर जाने की चिंता और तुम्हारा अकेलापन
ठहरी हुई कदमों की आहट और खाली दर्पन
जानती हूं नहीं लौटेगा वो नादान बचपन
मेरी गोदी में बस बाकी तेरा अहसास है ,
तुम्हारी यादें जो आसपास हैं||"
