STORYMIRROR

अच्युतं केशवं

Abstract

2  

अच्युतं केशवं

Abstract

स्वर्ग जाना चाहता हूँ।

स्वर्ग जाना चाहता हूँ।

1 min
116

स्वर्ग जाना चाहता हूँ मित्र,

जा सकूँ अगर बिना मरे।

आप ही सुझाईये उपाय ,

बताईये भला कि क्या करें।


यान या विमान कौन सा,

हमें वहाँ लेकर जायेगा।

रूम वहीं जाकर मिलेगा,

बुक यहीं से हो भी पायेगा।

साजो सामान कौन सा,

राह हेतु साथ में धरें।


घूमना है सिर्फ चार दिन

लौटना है शीघ्र देखदाख।

अप्सराओं का विचित्र नृत्य

सोमपान साथ में झकास।

पर्यटन वीज़ा के लिए,

फार्म कहाँ कौन सा भरें।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract