STORYMIRROR

बोधन राम निषाद राज

Inspirational

2  

बोधन राम निषाद राज

Inspirational

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य

1 min
292

रखना अपने स्वास्थ्य को, हरदम ही तैयार

स्वास्थ्य नहीं कुछ भी नहीं, धन दौलत बेकार।


खान-पान नियमित रहे, सादा शुद्ध विचार

जीवन में हो योग तो, कभी नहीं बीमार।


आलस में जीना नहीं, आलस है इक रोग

त्याग तपस्या है बड़ी,सुखमय जीवन भोग।


कभी नहीं बीमार हो, जीवन में हो रंग

करना ऐसा काम तुम,खुशियाँ छाय उमंग।


रोज  उठोगे भोर में, और टहलना शाम

देह बनेगी आपकी, तन-मन भी आराम।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational