STORYMIRROR

Ekta shwet

Inspirational

3  

Ekta shwet

Inspirational

सुबह की पहली किरण

सुबह की पहली किरण

1 min
1.1K

चांदनी रात बीत जाती है 

सुबह की नई किरण नव स्वप्न लेकर आती है।

 पक्षियों का चहचहाना 

 कोयल भी मधुर संगीत सुनाती है।

 देखो सूरज की पहली किरण

 नई जिज्ञासा प्रेरणा जगाती है।

 यह सूरज की नव किरणें

 प्रकाश रूपी जीवन का संज्ञान दिलाती है।

 

जब फूलों की बगिया खिलखिलाती है 

 खेतों में फसल लहलहाती है।

 यह सुबह की पहली किरण

 खुशबू बिखेरे, इंद्रधनुष के रंग सजाती है।

 यह नई सुबह ही तो है जो

 निराश मन के उद्वेग में

 आशा की किरण जगाती है। 

 देखो हर किरण इस संसार में 

 अद्भुत आलोकित प्रकाश फैलाती हैं।

 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational