STORYMIRROR

जयति जैन नूतन

Abstract

4  

जयति जैन नूतन

Abstract

स्त्री हूँ

स्त्री हूँ

1 min
821

क्या परिभाषा की जरूरत है

अपने अस्तित्व को परिभाषित

अपने दायित्व को परिभाषित

अपने सपनों को परिभाषित


अपने हौसलों को परिभाषित

जरूरत मुझे नहीं लगती

कि बताई जाए

हर एक चीज।


कुछ कहने से पहले

समझने की आदत डालो तुम

कब तक

यूँ उंगलियां उठाते रहोगे

आखिर

मैं भी इंसान हूँ तुम्हारी तरह

समझने की जरूरत मुझे नहीं


उस प्रत्येक को है

जो समझना ही नहीं चाहते

कि मैं हूँ हां

मैं भी स्वतंत्र हूँ

उन सभी के लिए

जिसके लिए तुम हो।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract