STORYMIRROR

Sharda Kanoria

Abstract

4  

Sharda Kanoria

Abstract

दीपावली

दीपावली

1 min
323

थाल पूजा का सजा

घर को मंदिर सा सजाया

आरती की घंटी की ध्वनियां गूंजी

पावन हो गया शहर हमारा।


धूप, अक्षत, फूल सब चढ़ा

 पंचामृत से स्नान कराया। 

पधारो लक्ष्मी जी अंगना हमारे 

दीपावली का पर्व है आया। 


सब और खुशहाली छाई,

पटाखे की ज्योत जगमगाई।

खुशियों का गुंजे संगीत,

मिठाई मेवा प्यार और मनुहार लगाई।


सत्य धर्म और भाईचारा बढ़ाये,

दिवाली की शुभकामनाएं पाये।

दुख का अंधियारा छंट जाये,

 जीवन में बहारें आये।


धन और सौभाग्य का आगमन, 

माता लक्ष्मी संग आये।

दिवाली का त्यौहार जीवन में,

खुशहाली और समृद्धि लाए।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract