सत पथ चलिए
सत पथ चलिए
राम नाम देता ज्ञान,
नाम सदा गुरु मान ,
राम ही करेंगे पार,
सत पथ चलिए ।
जीवन में बहे सार ,
सागर करेंगे पार,
राम-राम मन धार ,
राम सदा जपिए ।।
विनय करेंगे आज ,
रूप तेरा रहा साज,
क्षमा करें मुझे नाथ ,
प्रेम रंग भरिए।
राम राम राम कहें,
सीताराम नाम कहें,
जय सिया राम कहे,
रूप मन धरिए ।।
