STORYMIRROR

ritesh deo

Abstract

4  

ritesh deo

Abstract

सस्ता है तू

सस्ता है तू

1 min
216

मुझे सब कहते हैं बड़ा सस्ता है तू 

जो भी जो कुछ कहता कर देता है 

कहते हैं अपने को दूसरो से हटा 

दूसरो से अपनी कीमत को बढा 

कहते हैं बड़ा बिकता है तू


खुद का खयाल नहीं सबको हँसाता है तू

कुछ कहते हैं अपनी सोच दूसरो मे न पड़

कुछ कहते हैं जमीन पर रह हवा में न उड़ 

बहुत हवा में उड़ता है तू, बड़ा ही सस्ता है तू,

कहते है, तू हर जगह दिखता है,


हर एक की समस्या में खड़ा दिखता है,

सबको अपना समझ उनके हक के लिए लड़ता है,

उनकी खुशियों कि खातिर खुद आँसू लिए फिरता है

कुछ कहते है, मैंने नहीं देखा तुझको हँसते हुए सदियों से,

कुछ कहते है तू बेहद अच्छा मुस्कराया करता था,


सुन बेहद सस्ता है तू,लोगो की मुस्कराहट पर बिकता है तू।।

तू हाँ इतना क्यूं सस्ता है तू,।।

तू हा ऐसे क्यूं बिकता है तू।।

तू बेहद सस्ता है तू।।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract