STORYMIRROR

Bhoop Singh Bharti

Inspirational

4  

Bhoop Singh Bharti

Inspirational

सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ संविधान

सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ संविधान

1 min
554

सबसे सुंदर सबसे न्यारा,

इस जग में है सबसे प्यारा,

लिखित लचीला और कठोर,

सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ संविधान हमारा।


ऊँच नीच का भेद मिटाये,

हमको सपने नेक दिखाये,

न्याय प्रेम भाईचारा देकर,

मानव मानव एक बनाये।


संविधान ने नई राह दिखाई,

धर्मनिरपेक्षता नीत अपनाई,

जाति धर्म का भेद भुलाकर,

मन में समभाव रखना भाई।


हम शिक्षित है संविधान से,

हम विकसित है संविधान से,

समता और आजादी दी है,

हम तो रक्षित है संविधान से।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational