सृष्टि से सीख
सृष्टि से सीख
सृष्टि अद्भुत हमारी
सीखाती है पाठ कई सारी।
एक पेड़ कुछ विशाल सा
शाखाएं उसकी आसमान है छूती ,
पर भूल न जाती कभी जड़ों को अपनी
आखिर उसीके सहारे अब बादलों तक है पहुंची !
सृष्टि अद्भुत हमारी
सिखाती है पाठ कई सारी ।
नदी की तीव्रता है जितनी ऊपर
शांत है उतनी ही उस गहराई में,
साथ रहती हमेशा तट के
दोस्ती का मोल मनुष्य को सिखाके ,
अपनी ही धुन में चली जा रही है
बिना थके बस चली जा रही है।
सृष्टि है अद्भुत हमारी
सिखाती है पाठ कई सारी ।
चाहे सूरज का तेज़ हो
या चिड़ियों की मेहनत
चाहे नन्ही पौधों की विपदा में लड़ाई हो
या उन चीटियों की जीतोड़ मशक़्क़त
सृष्टि है अद्भुत हमारी
सिखाती पाठ कई सारी।
