STORYMIRROR

Akanksha Rao

Children Inspirational

3.6  

Akanksha Rao

Children Inspirational

सपनों का भारत

सपनों का भारत

1 min
2K


मेरा भारत हो ऐसा

सोने की चिड़िया जैसा

महान इसकी शान हो

कोई न परेशान हो

हर देशवासी की जान हो

सबसे यह महान हो।


दुनिया में हर जगह

इसका खूब सम्मान हो

हर विषय हर काम में

इसका भी मान हो

हर एक भारतवासी को

भारत पर अभिमान हो।


यहाँ के बच्चे महान हो

ऊँचे इनके विचार हो

अनेकता में एकता हो

ज्ञान ही सबके देवता हो

हीन भावना न मन में हो

संस्कृति कण-कण में हो।


सच्चाई ही धर्म हो

भलाई ही कर्म हो

हर किसी के भावना का

इस धरती पर कद्र हो

हर एक के प्रति

भावना सबकी नम्र हो।


पूरा देश एक परिवार हो

देश अपना घर बार हो

जाति-पात भेदभाव न हो

उच्च-नीच का नाम न हो

नारी का सम्मान हो

भारत सबसे महान हो।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Children