STORYMIRROR

Preeti Sharma "ASEEM"

Children Stories

4  

Preeti Sharma "ASEEM"

Children Stories

बाल दिवस

बाल दिवस

1 min
480

14 नवंबर आज के दिन।

बाल दिवस की स्नेहिल अभिलाषा है।

देश के आत्मसम्मान को सींचा जिसने।

अमर जवाहर चाचा नेहरू की ऐसी गाथा है।


14 नवंबर आज के दिन।

बाल दिवस की स्नेहिल अभिलाषा है।

कहा था...... जिसने 

आज के बच्चे कल का भारत बनाएंगे।


स्वतंत्र भारत का दिया है सपना।

वह स्वर्णिम भारत बनाएंगे।।

सपना देखा सजी बाल -बगिया का जिसने।

अमर जवाहर चाचा नेहरू की ऐसी गाथा है।


14 नवंबर आज के दिन।

बाल दिवस की स्नेहिल अभिलाषा है।

बाल दिवस के मूल उद्देश्य को सार्थक भी बनाना है।

बच्चों की शिक्षा, संस्कार का बीड़ा भी हमें उठाना है।


 हर शोषण से बचें बालमन।

नेहरू के भारत को बच्चों की बगिया से सजाना जाना है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन